आलू सिंघाड़ा दही वड़ा रेसिपी कैसे बनाएं, जानिए पूरी विधि विस्तार से – दही बड़े का नाम लेते ही आपके मुंह में पानी आ गया होगा। दही बड़ा एक ऐसी रेसिपी है जो हर किसी व्यक्ति की पहली पसंद होती है। अगर आपको भी दहीवड़ा खाना पसंद है। और कहीं अगर आपको फलाहारी दही बड़ा खाने को दे दिया जाए तो फिर क्या बात है। आलू सिंघाड़ा दही वड़ा रेसिपी हर किसी व्यक्ति को खाना पसंद होता है। क्योंकि यह रेसिपी खाने के साथ-साथ आपके सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं।
अगर आप आलू सिंघाड़ा दही वड़ा रेसिपी घर पर बनाने की सोच रहे हैं। और आप परेशान हैं कि घर पर आलू सिंघाड़ा दही वड़ा रेसिपी कैसे बनाएं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि आज हम आपके लिए इस आर्टिकल के माध्यम से घर पर Alu Singhoda Dahi Vada Recipe कैसे बनाएं इसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी step2step विस्तार से देने जा रहे हैं।
Table of Contents
आलू सिंघाड़ा दही वड़ा रेसिपी कैसे बनाएं
अगर आप घर पर आलू सिंघाड़ा दही वड़ा बनाने की सोच रहे हैं। तो देर किस बात की आप हमारे द्वारा बताए गए तरीके को फॉलो करके बहुत ही आसानी से घर पर Alu Singhoda Dahi Vada Recipe बना सकते हैं।
हैदराबादी बिरयानी रेसिपी ( Hyderabadi Biryani Recipe) कैसे बनाएं
आलू सिंघाड़ा दही वड़ा बनाने के लिए समय
- कुल समय – 40 मिनट
- तैयारी का समय – 20 मिनट
- कुकिंग टाइम – 20 मिनट
- कुल 5 लोगों के लिए
आलू सिंघाड़ा दही वड़ा बनाने की सामग्री
- 4-5 बड़े आलू
- 1/4 कप सिंघाड़े का आटा
- सेंधा नमक (स्वादानुसार)
- 1/2 छोटा चम्मच पिसी काली मिर्च
- 2 बड़ी इलाइची
- 1 छोटी चम्मच भुना जीरा पाउडर
- हरा धनिया
- 400 ग्राम दही
- तलने के लिए घी या तेल
आलू सिंघाड़ा दही वड़ा बनाने की विधि
- सबसे पहले आपको आलू को पानी में उबाल लेना है। आपको आलू को इस तरह उबालना है कि आलू आपका टाइट ना रहे। अब आपको आलो को अच्छी तरह से मैश कर ले ।
- इसके बाद आपको इस आलू में सेंधा नमक, काली मिर्च, बड़ी इलाइची, हरा धनिया जैसे मसालों को डाल दें। और अपने स्वाद के अनुसार और भी मसालों का यूज कर सकते हैं।
- अब आप इसके बाद इस आलू में ऊपर से सिंघाड़े के आटे को डाल देना है। और अब आपको इसको अच्छे से रगड़ रगड़ कर बाइंडिंग करें। जिससे कि आलू और सिंघाड़े का आटा अच्छे से आपस में मिक्स हो जाए।
- इसके बाद आपको इस मिक्स आलू को गोल गोल दही बड़े की तरह बना लेना है।
- अब आप एक कढ़ाई में तेल को डालकर मीडियम आंच में गर्म करें। इसके बाद जब तेल गरम हो जाए इसमें आप 4 से 5 दही बड़े को पकाएं।
- जब आप के दही बड़े पक जाए यानी कि ब्राउन हो जाएं । तो इसे निकाल कर टिशू पेपर पर लपेट कर रखते हैं। जिससे कि एक दही बड़े का तेल आसानी से निकल जाए।
- इसके बाद आप इस दही बड़े को दही में डुबोकर रख दें। दही में आप अपने हिसाब से खट्टे मीठे का इस्तेमाल कर सकते हैं। और दही में आप काले नमक या फिर चाट मसाले का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब आपके आलू सिंघाड़ा दही बड़ा बनकर तैयार हो चुका है। अब आप आलू सिंघाड़ा दही वड़ा का खाने का आनंद उठा सकते हैं।
निष्कर्ष
दोस्तों हमने आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आलू सिंघाड़ा दही वड़ा रेसिपी कैसे बनाएं, जानिए पूरी विधि विस्तार से के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी है। अगर आप घर पर आलू सिंघाड़ा दही वड़ा का आनंद उठाना चाहते हैं। तो आप हमारे द्वारा बताए गए विधि के अनुसार अपने घर पर आलू सिंघाड़ा दही बड़ा रेसिपी बना सकते हैं।