जल्द ही गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में हमारे शरीर में कई प्रकार की बीमारियाँ हो जाती हैं। गर्मी के मौसम में हमारे शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इसके अलावा गर्मी के कारण कई लोगों में पेट की समस्या अधिक होने लगती है। ऐसे में अपने शरीर को अंदर से ठंडा रखना सबसे जरूरी होता है। गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए फालसा के फल का सेवन जरूर करें। यह कई रोगों का रामबाण इलाज है।
Table of Contents
फालसा के फल के सेवन से होने वाले फायदे
दरअसल फालसा की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे खाने से गर्मी से राहत मिलती है और इससे हमारा पेट भी ठंडा रहता है। कई लोगों को फालसा के फल के बारे में जानकारी नहीं है कि यह क्या होता है। दरअसल फालसा फल देखने में लाल-काले रंग का होता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है और यह छोटा गोल होता है। आपने अक्सर इस फल को देखा होगा लेकिन कभी उतना गौर नहीं किया होगा। अगर आप इसको खा चुके हैं तो आपको इसके फायदे मालूम होंगे लेकिन अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो फिर यह आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाला है।
Benefits and Disadvantages of Spirulina
कमजोरी दूर करता है
जिन लोगों के शरीर में ऊर्जा की कमी रहती है या वो जल्दी थक जाते हैं, उनके लिए फालसा का फल बड़े काम की चीज है। इसको खाने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है और थकावट और कमजोरी दूर होती है।
पेट को स्वस्थ रखता है
फालसा के फल को पेट के लिए सबसे रामबाण माना जाता है। इसको खाने से पेट की सभी समस्याएं और रोग दूर हो जाते हैं। फालसा पेट दर्द को दूर करने में गुणकारी साबित होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है तो इसलिए इसे खाने से पेट अंदर से ठंडा रहता है। अगर आपका पेट साफ और ठंडा है तो कई बीमारियाँ आपसे दूर रहेंगी।
साँस की समस्या से निजात दिलाता है
आज के समय में हवा पूरी तरह से प्रदूषित हो चुकी है, इस कारण कई लोगों को सांस से जुड़ी समस्याएँ होने लगती हैं। अगर आपको भी सांस से जुड़ी समस्या है तो फालसा के फलों का रस पीएँ। इसका रस पीने से सांस संबंधी समस्या दूर हो जाएगी। फालसा का रस पीने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, और श्वसन संबंधी अन्य समस्याओं से निजात मिल जाती है।
हड्डियों को मजबूती मिलती है
अगर आप नियमित रूप से फालसा के फल का सेवन करते हैं तो आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती मिलती है। अगर आपको मांसपेशियों में दर्द की शिकायत है तो आप फालसा का लगातार सेवन करें, क्योंकि इसमें पोटैशियम और प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादे होती है, जो मांसपेशियों को मजबूत करते हैं। फालसा के फल में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, इसलिए इसके खाने से हड्डियों में भी मजबूती आती है।
लू नहीं लगने देता है
गर्मियों के दिनों में अक्सर व्यक्तियों को लू लग जाती है और वे बीमार पड़ जाते हैं। इसीलिए गर्मियों के दिनों में फालसा के फल का जूस पियें। इससे आपको लू नहीं लगेगी क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है, इसीलिए इसका जूस पीने से लू नहीं लगता।
खून की कमी को पूरा करता है
अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आप फालसा फल का सेवन करें। चूँकि इस फल में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो यह आपके शरीर के अंदर खून बढ़ाने में मदद करता है।
मधुमेह को रोकने में मदद करता है
फालसा का फल मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत कारगर है। इसे खाने से मधुमेह कंट्रोल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फ़्लैवोनोइड्स और फ़ोलिक एसिड पाया जाता है, जो मधुमेह रोकने में मदद करता है।
निष्कर्ष
जैसा कि हमने बताया कि फालसा के सेवन से हमें कितना फायदा मिलता है। इसलिए आप अगर फालसा फल का नियमित सेवन करते हैं तो आपको कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है। फालसा का जूस पेट दर्द, पेट में जलन, खट्टी डकारें, उल्टी और सांस के रोगों के लिए सबसे रामबाण औषधि है।